Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price : दीवाली के बाद चमका सोना-चांदी, जानें कितने बढ़े दाम? खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट

Gold-Silver Price : दीवाली के बाद चमका सोना-चांदी, जानें कितने बढ़े दाम? खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दीवाली के बाद सोने-चांदी की चमक बढ़ गई। सोमवार को वायदा बाजार में सोना 1,800 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में करीब 4,300 रुपए तक का उछाल  आया। वहीं ग्लोबल मार्केट में सोना 1.25% और चांदी 1.66% महंगी हुई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में मजबूती और निवेशकों की नई खरीदारी से दोनों कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

सोना ₹1.44 लाख के पार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,848 रुपए यानी 1.26% बढ़कर 1,44,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर (gold price today) पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने के 1,007 लॉट का लेनदेन हुआ।

विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में नए सौदे होने और मजबूत हाजिर मांग से कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का वायदा भाव 1.43% चढ़कर 4,128.83 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी ₹4300 से ज्यादा महंगी

पढ़ें :- दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं : सीएम योगी

चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी देखने को मिली। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 4,299 रुपए बढ़कर 1,88,903 रुपए प्रति किलोग्राम (silver Price Today) हो गई। इस दौरान 1,417 लॉट का कारोबार हुआ।

विदेशी बाजार में चांदी का वायदा भाव 2.49% उछलकर 53.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मजबूत ग्लोबल रुख और नई खरीदारी ने कीमतों को सहारा दिया।

Advertisement