Gold-Silver Latest Rates : शादी-ब्याह के सीजन में सर्राफा बाजार (Bullion Market) से एक सुकून देने वाली खबर आई है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से नई ऊंचाइयों को छू रहे सोने और चांदी की तेजी पर इस हफ्ते ब्रेक लग गया है। दोनों ही कीमती धातुओं के दाम भरभराकर नीचे आ गए हैं। इस तेज गिरावट से आम खरीदारों के चेहरे खिल गए हैं।
पढ़ें :- सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट,सोना 4 हजार रुपये व चांदी की कीमत 8 हजार रुपये से अधिक हुई सस्ती
इस कारोबारी हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि सोना-चांदी में गिरावट का दायरा सामान्य से काफी बड़ा और चौंकाने है। महज पांच दिनों के भीतर सोने का रेट 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो गया है। चांदी तो औंधे मुंह गिरी है। हफ्तेभर में सिल्वर 8,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सबसे शुद्ध यानी 24 कैरेट गोल्ड की चमक सबसे ज्यादा फीकी पड़ी है। इस हफ्ते 24 कैरेट सोने का भाव में प्रति 10 ग्राम 4,694 रुपये टूट गया। इस बड़ी कटौती के बाद अब इसका भाव घटकर 1,54,884 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। कुछ ही दिन पहले यह 1,59,578 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सबसे शुद्ध यानी 24 कैरेट गोल्ड की चमक सबसे ज्यादा फीकी पड़ी है। इस हफ्ते 24 कैरेट सोने का भाव में प्रति 10 ग्राम 4,694 रुपये टूट गया। इस बड़ी कटौती के बाद अब इसका भाव घटकर 1,54,884 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. कुछ ही दिन पहले यह 1,59,578 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर ट्रे कर रहा था।
22 कैरेट गोल्ड भी इस हफ्ते खूब सस्ता हुआ है। गहने बनवाने वाले आम ग्राहकों की पहली पसंद माना जाने वाला 22 कैरेट सोना 1,41,874 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ पहुंचा है। इससे पहले यह 1,46,173 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा था। यानी प्रति 10 ग्राम पर अब आपको 4,300 रुपये का फायदा होगा।
पढ़ें :- Gold-Silver Price : दिल्ली में सोने-चांदी के दाम धड़ाम, निवेशकों को लगा बड़ा झटका, जानिए ताजा भाव
बजट फ्रेंडली 18 कैरेट सोने के दाम भी औंधे मुंह नीचे गिरे हैं। 18 कैरेट गोल्ड का भाव इस हफ्ते 3500 रुपये प्रति दस ग्राम घटा है। इस कटौती के बाद अब यह 1,16,163 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। इससे पहले 18 कैरेट सोने का भाव 1,19,684 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
इस कारोबारी हफ्ते के दौरान सोने के बाजार में जबर्दस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल। 24 कैरेट सोने ने 31 अगस्त को शाम के कारोबारी सत्र में 1,55,835 रुपये प्रति 10 ग्राम का अपना उच्चतम स्तर छुआ। इसके ठीक विपरीत, 2 सितंबर के शाम के सत्र में भारी बिकवाली के चलते यह लुढ़ककर हफ्ते के सबसे निचले स्तर यानी 1,51,184 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।
चांदी के खरीदारों की तो इस हफ्ते लॉटरी ही लग गई है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि क्योंकि चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट आई है। चांदी का भाव सीधे 8,436 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़ककर 2,35,456 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। इससे पहले सिल्वर का रेट 2,43,892 रुपये प्रति किलो था।
इस हफ्ते चांदी में भी खूब उतार-चढ़ाव देखा गया। 31 अगस्त को जहां चांदी 2,37,199 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वहीं 3 सितंबर की सुबह बिकवाली के दबाव में यह 2,28,360 रुपये प्रति किलो के न्यूनतम स्तर तक गोता लगा चुकी थी।
घरेलू सर्राफा बाजार की इस उथल-पुथल का सीधा तार ग्लोबल मार्केट से जुड़ा हुआ है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस और चांदी 66 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में आई कमजोरी का सीधा असर घरेलू सर्राफा बाजारों पर पड़ा और भारतीय एक्सचेंजों पर भी लगातार बिकवाली का दबाव बढ़ता चला गया।
पढ़ें :- Gold-Silver Price Today : सोना व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का रेट
बाजार विश्लेषकों और कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने-चांदी में आई इस अचानक मंदी के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच गहराता भू-राजनीतिक तनाव सबसे बड़ी वजह है। दोनों देशों के बीच जारी सैन्य हमलों और जवाबी कार्रवाई के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों को जबर्दस्त मजबूती मिली है।