Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी फिसली, जान लें क्या है आज का रेट

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी फिसली, जान लें क्या है आज का रेट

By santosh singh 
Updated Date

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज थोड़ी राहत की खबर है। 28 मई 2026 को सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे सोने और चांदी के दाम अब थोड़ा नरम पड़े हैं। डॉलर मजबूत होने की वजह से सोना-चांदी दबाव में है। हालांकि, मिडिल ईस्ट तनाव और वैश्विक अनिश्चितता की वजह से बाजार में अब भी काफी उतार- चढ़ाव बना हुआ है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : ट्रंप के एक ऐलान से चांदी 7,000 रुपये सस्ती, अब सोना इतना हो गया सस्ता

आज क्या हैं सोने के ताजा रेट?

आज भारत में 24 कैरेट सोना करीब 1,59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड करीब 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। शादी सीजन और निवेश की मांग की वजह से सोना अभी भी काफी बढ़त पर है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज कीमतों में हल्की नरमी जरूर दिखी है।

चांदी में भी  गिरावट

चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट दर्ज की गई है. देश में सिल्वर का रेट करीब 2,84,900 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। कल के मुकाबले इसमें करीब 100 रुपये की कमी आई है। पिछले कुछ महीनों में चांदी ने निवेशकों को काफी मजबूत रिटर्न दिया है। मई महीने में ही चांदी करीब 11 प्रतिशत से ज्यादा महंगी हो चुकी है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Today : सोना व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का रेट
Advertisement