Gold-Silver Rate Today : अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) सोना-चांदी के रेट में फिर नरमी देखने को मिली है। खबरों के अनुसार, भारतीय सर्राफा बाजार में 13 मार्च 2026 को मंहगी धातु सोना-चांदी सस्ता हुआ है। वहीं ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ 158555 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है। इसी तरह 999 शुद्धता वाली मंहगी सफेद धातु चांदी भी सस्ती होने के साथ कीमत अब 2 लाख 60 हजार रुपये किलो से नीचे आ गई है।
पढ़ें :- Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का रेट
ibjarates.com पर 13 मार्च 2026 को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट गोल्ड का रेट 157920 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट सोने का रेट 145236 रुपये प्रति 10 ग्राम है।