Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Good News : श्रद्धालुओं की बल्ले-बल्ले, माघ मेले के दौरान प्रयाग स्टेशन पर रुकेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट

Good News : श्रद्धालुओं की बल्ले-बल्ले, माघ मेले के दौरान प्रयाग स्टेशन पर रुकेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। संगम नगरी प्रयागराज (Sangam City Prayagraj) में आयोजित माघ मेले (Magh Mela) में एक तरफ जहां श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ हो रही है तो वहीं, दूसरी तरफ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में भारतीय रेलवे (Indian Railways)  ने माघ मेला (Magh Mela) के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल (Northern Railway, Lucknow Division) के प्रयाग स्टेशन (Prayag Station) पर कई ट्रेनों का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव 01 जनवरी से 20 फरवरी, 2026 तक दिए जाने का फैसला किया है।

पढ़ें :- नवरत्न BEML की बड़ी कामयाबी, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़ा ₹5,400 करोड़ का ऑर्डर

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह (Pankaj Kumar Singh, CPRO, North Eastern Railway) ने इस संदर्भ में बताया कि संगम नगरी (Sangam City) प्रयागराज में माघ मेला (Magh Mela) के दौरान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लखनऊ मंडल (Lucknow Division) के प्रयाग स्टेशन (Prayag Station) पर कई ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को संगम नगरी (Sangam City) पहुंचने में सुविधा मिल सके।

देखें ट्रेनों की लिस्ट:

> गाड़ी संख्या 20941 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 01.58 बजे पहुंचकर 02.00 बजे छूटेगी।

> गाड़ी संख्या12382 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 02.13 बजे पहुंचकर 02.15 बजे छूटेगी।

पढ़ें :- भाजपा राज में महाकुंभ के नाम पर 1 लाख करोड़ डकारा गया : अखिलेश यादव

> गाड़ी संख्या12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 02.28 बजे पहुंचकर 02.30 बजे छूटेगी।

> गाड़ी संख्या 22434 आनन्द विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 04.28 बजे पहुंचकर 04.30 बजे छूटेगी।

> गाड़ी संख्या12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 04.43 बजे पहुंचकर 04.45 बजे छूटेगी।

> गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 09.03 बजे पहुंचकर 09.05 बजे छूटेगी।

> गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 09.03 बजे पहुंचकर 09.05 बजे छूटेगी।

पढ़ें :- उत्तर रेलवे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रविवार को अयोध्या व वाराणसी से दो आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन का लिया फैसला

> गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 11.18 बजे पहुंचकर 11.20 बजे छूटेगी।

> गाड़ी संख्या 22550 प्रयागराज जं0-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 15.28 बजे पहुंचकर 15.30 बजे छूटेगी।

> गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 16.28 बजे पहुंचकर 16.30 बजे छूटेगी।

> गाड़ी संख्या 22584 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 18.34 बजे पहुंचकर 18.36 बजे छूटेगी।

> गाड़ी संख्या 22468 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 20.48 बजे पहुंचकर 20.50 बजे छूटेगी।

> गाड़ी संख्या 22613 रामेश्वरम-अयोध्या कैण्ट एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 22.56 बजे पहुंचकर 22.58 बजे छूटेगी।

पढ़ें :- Good News : IRCTC 1 सितंबर से चलाएगा भारत गौरव ट्रेन, 4 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं के होंगे दर्शन, जानें कितना होगा किराया

> गाड़ी संख्या 22969 ओखा-वाराणसी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 23.23 बजे पहुंचकर 23.25 बजे छूटेगी।

> गाड़ी संख्या 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 05.07 बजे पहुंचकर 05.09 बजे छूटेगी।

> गाड़ी संख्या 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं0 एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 22.58 बजे पहुंचकर 13.00 बजे छूटेगी।

> गाड़ी संख्या 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 09.36 बजे पहुंचकर 09.38 बजे छूटेगी।

Advertisement