भारतीय रेलवे की ओर से छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों से पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों के संचालन से काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की ओर से छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों से पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों के संचालन से काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि रेलवे के इस फैसले से खासतौर पर कोलकाता, हावड़ा और आसपास के इलाकों से गोरखपुर तथा पूर्वांचल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। पूर्व रेलवे ने हावड़ा और कोलकाता से गोरखपुर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों में जनरल श्रेणी के कोच होंगे, जिससे बिना आरक्षण यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।
ट्रेनों का समय-सारिणी
हावड़ा–गोरखपुर स्पेशल (03037): 11, 13 और 14 नवंबर को रात 11:45 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
गोरखपुर–हावड़ा स्पेशल (03038): 12, 14 और 15 नवंबर को रात 8:35 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
कोलकाता–गोरखपुर स्पेशल (03141): 13 नवंबर को शाम 3:40 बजे कोलकाता से रवाना होकर 14 नवंबर को सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
गोरखपुर–कोलकाता स्पेशल (03142): 14 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर 15 नवंबर को सुबह 10:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
आपको बता दें कि ये सभी ट्रेनें दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह समेत निर्धारित स्टेशनों पर रूकेगी। भारतीय रेलवे का मुख्य उद्देश्य दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना और उनके सफर को सहूलियत भरा और सुविधाजनक बनाना है।
ऐसे में यदि आप भी छठ पर्व पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ट्रेन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी पहले ही अच्छी तरह से जांच लें। साथ ही यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर ट्रेन की स्थिति जरूर जांचे।