बिहार के गया जिले में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का समापन आज होने जा रहा है। मेले के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और पिंडदान की धार्मिक परंपराओं में शामिल होने के चलते गया में भीड़ बढ़ने की काफी संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन और आसपास के प्रमुख स्थानों पर भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता रखी जा रही है।
गया। बिहार के गया जिले में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का समापन आज होने जा रहा है। मेले के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और पिंडदान की धार्मिक परंपराओं में शामिल होने के चलते गया में भीड़ बढ़ने की काफी संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन और आसपास के प्रमुख स्थानों पर भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता रखी जा रही है। यात्रियों की संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गया रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेलवे और प्रशासन का फोकस यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही, प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रेनों में चढ़ने-उतरने के दौरान कुव्यवस्था रोकने पर है।
48 घंटे तक विशेष निगरानी
मेले के समापन के बाद श्रद्धालुओं की वापसी को देखते हुए अगले 48 घंटे अहम माने जा रहे हैं। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भीड़ की स्थिति पर नजर रखने, यात्रियों को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता रखने की जरूरत है। आपको बता दें कि गया में पितृपक्ष मेले के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण करने पहुंचते हैं। यहां की फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।
श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
इसके अलावा श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे स्टेशन पर समय से पहुंचें, यात्रा से पहले ट्रेन का समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी जांच लें तथा रेलवे और प्रशासन के निर्देशों का पालन सावधानी पूर्वक करें। भीड़ के बीच धक्का-मुक्की से बचें और विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों का अच्छे से ध्यान रखें।