Google Pixel 11 : गूगल पिक्सेल 11 Pro को लेकर कई लीक सामने आए हैं जिनमें इसके दमदार फीचर्स की जानकारी मिलती है। लोग गूगल पिक्सेल 11 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, यह फोन पहले से ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सिस्टम और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आ सकता है। अगर दिग्गज टेक कंपनी अपने पुराने लॉन्च पैटर्न को फॉलो करती है, तो अगस्त में चार फोन बाजार में आएंगे – Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold। इनमें से Google Pixel 11 से जुड़ी लीक इंटरनेट पर फैलनी शुरू हो गई हैं। Pixel 11 Pro से भी यूजर्स को प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी की उम्मीद है।
पढ़ें :- Agusta Westland AW139 Helicopter : दुनिया का सबसे सुरक्षित VVIP हेलीकॉप्टर, क्रैश सेफ्टी सिस्टम और 310 km की रफ्तार, योगी के विमान बेड़े में शामिल
कीमत
Google Pixel 11 के 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में लगभग 80,000 रुपये से 85,000 रुपये के बीच होने की संभावना है।
कलर
इसमें इसके पिछले मॉडल की तरह ही Indigo, Lemongrass, Obsidian, और Frost जैसे कलर ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि, लीक से पता चलता है कि डिवाइस में कुछ नए कलर भी देखने को मिल सकते हैं।
डिस्प्ले
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pixel 11 Pro में 6.8 इंच का QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूथ हो सकता है। इसके अलावा फोन में पहले की तुलना में पतले बेजल देखने को मिल सकते हैं, जिससे स्क्रीन का लुक और ज्यादा प्रीमियम लग सकता है।
कैमरा
पिक्सल स्मार्टफोन अपनी कैमरा क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं और Pixel 11 Pro में भी इसी पर खास फोकस देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy S25 discount : सैमसंग गैलेक्सी S25 FE पर बंपर छूट, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन
लॉन्च डेट
लॉन्च डेट की बात करें तो, यह डिवाइस 23 अगस्त, 2026 तक भारत में लॉन्च हो सकता है।