Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Gopalganj by-election 2022: गोपालगंज में भाजपा और मोकामा में आरजेडी ने दर्ज की जीत

Gopalganj by-election 2022: गोपालगंज में भाजपा और मोकामा में आरजेडी ने दर्ज की जीत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gopalganj by-election 2022: बिहार की गोपालगंज सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी (BJP candidate Kusum Devi) की जीत हुई। इस सीट पर राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता से इनकी टक्कर थी, जिसमें कुसुम देवी ने जीत हासिल की है। दरअसल, 2005 से गोपालगंज की सीट भाजपा के खाते में है और इस बार भी भाजपा ने उपचुनाव में इस सीट पर कब्जा किया है। बता दें कि, इस सीट पर अंतिम राउंड की मतगणना के बाद कुसुम देवी ने जीत हासिल की।

पढ़ें :- अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है, मैं भी इन्हें यही कहूंगा-डरो मत-भागो मत...राहुल गांधी पर पीएम मोदी का निशाना

कुसुम देवी ने 2183 वोटों से जीत हासिल की है। हालांकि, अभी तक इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था। लेकिन मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया था और मतगणना केंद्र से बाहर आ रहे राजद के कार्यकर्ता अपनी हार स्वीकार कर रहे थे। कुसुम देवी को कुल 70033 मत मिले हैं, जबकि मोहन गुप्ता को 67876 मत मिले हैं।

मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी जीतीं
बिहार की मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी और आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी (RJD candidate Neelam Devi) ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी की सोनम देवी को हरा दिया। नीलम देवी को 53 फीसदी से ज्यादा वोट मिले। नीलम देवी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं। अनंत सिंह को आपराधिक मामलों में सजा होने के बाद उनकी विधायकी रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव की नौबत आई।

Advertisement