Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gorakhpur Temple Attack : मुर्तजा अब्बासी ने कबूलनामे के वीडियो में किया चौंकाने वाला खुलासा

Gorakhpur Temple Attack : मुर्तजा अब्बासी ने कबूलनामे के वीडियो में किया चौंकाने वाला खुलासा

By संतोष सिंह 
Updated Date

गोरखनाथ। गोरखनाथ मंदिर (Gorakhpur Temple) पर हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी (Ahmed Murtaza Abbasi) ने पूछताछ पर अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने इस तरह का खौफनाक कदम क्यों उठाया? मुर्तजा से पूछताछ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत में मुसलमानों पर जुल्म की बात कह रहा है। उसने सीएए-एनआरसी (CAA-NRC) से लेकर हिजाब विवाद तक का जिक्र करते हुए कहा कि इन वजहों से वह गुस्से में था।

पढ़ें :- Arvind Kejriwal: अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए सीएम केजरीवाल, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

बता दें कि यूपी एटीएस लगातार मुर्तजा से पूछताछ कर रही है। मुर्तजा का आतंकी संगठन ISIS के साथ उसका कनेक्शन सामना आ चुका है। अब इस बीच उसका कबूलनामा सामने आया है, जिसमें उसने बताया कि वह टैंपो से गोरखपुर पहुंचा था।

पूछताछ में मुर्तजा ने बताया कि हमारे साथ कर्नाटक में जो गलत हुआ वो तो हुआ। बता दें कि मुर्तजा यहां कर्नाटक में हिजाब विवाद की बात कर रहा है। उसने बताया कि सीएए-एनआरसी को लेकर हमारे साथ गलत हो रहा है। मुर्तजा ने बताया कि खुरपी और बाकि समान लेकर टैंपो से गोरखपुर आया। सोचा था काम तमाम करके चले जाएंगे।

बता दें कि मुर्तजा अब्बासी को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। यूपी एटीएस ने मुर्तजा का पासपोर्ट बरामद कर लिया है। पासपोर्ट से ये पता चला है कि मुर्तजा करीब 6 महीने पहले दुबई गया था। इतना ही नहीं मुर्तजा का ये पासपोर्ट मुंबई के पते पर बना हुआ है। यानी पासपोर्ट पर मुंबई के एक प्लैट का पता लिखा हुआ है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुर्तजा एक व्हाट्सएप ग्रुप भी चलाता था। इस ग्रुप में यूपी के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से लेकर नेपाल तक लोग जुड़े हुए थे। एटीएस की टीम ने ग्रुप के सदस्यों की पड़ताल कर उनकी धरपकड़ की शुरुआत कर दी है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी पीएम नहीं, 21वीं सदी के राजा हैं, जिनको कैबिनेट, संसद और संविधान से नहीं है मतलब : राहुल गांधी
Advertisement