Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सरकार जनता के लिए होनी चाहिए ना कि एक या दो उद्योगपतियों के लिए…मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी

सरकार जनता के लिए होनी चाहिए ना कि एक या दो उद्योगपतियों के लिए…मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस अभी से ही चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। लिहाजा, कांग्रेस के बड़े नेता लगातार मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को राहुल गांधी भी मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक विशाल रैली को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ये विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस, दूसरी तरफ RSS/BJP है। वहीं, एक तरफ गांधी जी, दूसरी तरफ गोडसे और एक तरफ मोहब्‍बत, दूसरी तरफ नफरत है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान हम मध्यप्रदेश में 370 किलोमीटर चले। यात्रा के दौरान हम किसानों, युवाओं और माताओं-बहनों से मिले। उन्होंने मुझसे कहा कि मध्यप्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है। BJP ने बच्चों के फंड, मिड-डे मील और स्कूल यूनिफॉर्म के फंड के साथ महाकाल कॉरिडोर में पैसा चोरी किया। व्यापम स्कैम में 1 करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। यहां MBBS की सीट्स बेची जाती है और पेपर लीक किया जाता है। ये इनका राज है।

उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश के किसानों ने कहा कि यहां सरकार उनके फसलों का सही दाम नहीं देती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों से जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। हमने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में किसानों का कर्जा माफ किया लेकिन यहां BJP ने धोखा देकर सरकार चोरी कर ली। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा, मैंने संसद में अडानी के मुद्दे पर जैसे ही भाषण दिया। BJP ने मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं सच्चाई बोलता हूं। इंफ्रास्ट्रक्चर, डीजल-पेट्रोल, फर्टिलाइजर के जरिए जनता की जेब से पैसा निकलता है और सीधा उद्योगपतियों की जेब में जाता है।

राहुल गांधी ने कहा, हमने कर्नाटक में गरीबों, महिलाओं, किसानों के लिए 5 गारंटी दीं और उन्हें पूरा किया। कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें गरीबों और कमजोरों के लिए काम करती हैं। सरकार जनता के लिए होनी चाहिए, ना कि एक या दो उद्योगपतियों के लिए। हम मध्य प्रदेश में ऐसी ही सरकार चलाना चाहते हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा, BJP ने कुछ दिन पहले महिला आरक्षण की बात की। इसपर कांग्रेस पार्टी ने सवाल पूछा-‘महिला आरक्षण में OBC को आरक्षण क्यों नहीं दिया गया?’

 

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Advertisement