Greece hidden gems travel : प्रकृति की खूबसूरती और वातावरण की शांति जीवन का अनोखा अनुभव एहसास कराते है। दुनिया में कुदरत के नजारों में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह हैं जो दुनियाभर के सैलानियों को अपनी ओर अनायास खींचते है। ग्रीस में एक आइलैंड ऐसा भी है जो भीड़-भाड़ और शोर शराबे से दूर है और अपने कुदरती नजारों से पर्यटकों को सम्मोहित कर लेता है।
पढ़ें :- Lake Travel : सुकून भरे माहौल में शीशे की तरह चमकता है पानी , सैलानी दुनिया भर से इन झीलों को देखने आते है
यह Tinos Island न सिर्फ़ अपनी समुद्री खूबसूरती के लिए बल्कि अपनी 1,000 से ज्यादा चैपल्स के कारण भी मशहूर है। यहां घूमते हुए आपको हर मोड़ पर सफेद छोटे-छोटे चर्च मिलेंगे, जो पूरे अनुभव को जादुई बना देते हैं। जहां हर परिवार का अपना निजी चर्च है। सदियों पुरानी एक दुर्लभ परंपरा (rare tradition) के अनुसार, ज़्यादातर साधारण, कमरे के आकार की पत्थर की इन संरचनाओं का रखरखाव उनके मालिक साधारण परिवारों द्वारा बड़ी मेहनत से किया जाता है। यहां हर मोड़ पर आपको सफेद छोटे-छोटे चर्च मिलेंगे। टिनोस में जैतून के बागों, अंगूर की बेलों और समुद्री चट्टानों (two sea cliffs) के बीच ये सफेद चर्च सादगी और शांति का अनुभव कराते हैं। यहां असली ग्रीक संस्कृति, पारंपरिक गांव, संगमरमर की नक्काशी और समुद्र किनारे की शांति देखने को मिलती है।
टिनोस में परंपरा के अनुसार यहां के निवासियों में अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित छोटे चर्चों को संरक्षित करने के प्रति अटूट समर्पण – तथा वर्जिन मैरी या जिस संत का वे सम्मान करते हैं, उसके पर्व के दिन पनिगिरी नामक धार्मिक और सामुदायिक उत्सव मनाना।
टीनोस की सबसे खास बात यह है कि यहां ग्रीक ऑर्थोडॉक्स और कैथोलिक…दोनों परंपराओं के चर्च एक साथ मिलते हैं।
पढ़ें :- Offbeat Destinations : ऑफबीट डेस्टिनेशन घूमने लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, जानें कैसे करें विजिट
Religious Pilgrimage: यहां का Church of Panagia Evangelistria पूरे ग्रीस का प्रमुख तीर्थ स्थल है। हर साल 15 अगस्त को वर्जिन मैरी के पर्व पर हज़ारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।