Green Chilly Benefits : व्यंजन के स्वाद और पौष्टिकता में हरी मिर्च का खास रोल है। स्वस्थ के लिए हरी मिर्च खाने के ढ़ेरों फायदे है। हरी मिर्च एक सुपरफूड है जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना खाने के साथ 2 हरी खाने से स्वास्थ्य को पूरा पोषण मिता है। यहां जानिए हरी मिर्च शरीर पर कैसा असर डालती है।
पढ़ें :- 'मासूमों पर काल बनकर टूटा 'सिकाडा' , स्वस्थ बच्चों को भी नहीं बख्श रहा नया कोरोना वैरिएंट
हरी मिर्च पोषक तत्वों का भंडार है, जो विटामिन ए, सी, बी6 और पोटेशियम से भरपूर है। इसमें कैप्साइसिन और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होने के कारण यह कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, वजन प्रबंधन के लिए चयापचय को बेहतर बनाती है, पाचन में सहायता करती है, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करती है और त्वचा को स्वस्थ रखती है।
विटामिन सी से भरपूर
100 ग्राम हरी मिर्च में नींबू से भी ज्यादा विटामिन सी होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में और कोलेजन प्रोडक्शन में कारगर है। जिन लोगों का इम्यूनिटी कमजोर है उनके लिए हरी मिर्च बेहद फायदेमंद साबित होती है।
वेटलॉस कंपाउंड
हरी मिर्च के अंदर मौजूद सफेद हिस्से में वेटलॉस कंपाउंड कैप्सेसिन होता है जो थर्मेजेनेसेसिस को बढ़ाता है जिससे शरीर एनर्जी को ज्यादा बर्न करता है।
पाचन स्वास्थ्य में सुधार
हरी मिर्च लार और गैस्ट्रिक जूस के स्राव को उत्तेजित करती है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है और समग्र पाचन स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।
पढ़ें :- Healthy Eating vs Crash Dieting: सही क्या है? फिटनेस का ट्रेंड और जल्दी रिजल्ट की चाह:
प्राकृतिक दर्द निवारक
यह एक प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करता है, जिसका उपयोग अक्सर गठिया जैसी स्थितियों से संबंधित दर्द और सूजन में मदद करने के लिए किया जाता है।
मूड में सुधार
विटामिन A से भरपूर, ये दृष्टि को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जबकि कैप्साइसिन एंडोर्फिन के स्राव को प्रेरित कर सकता है, जिससे मूड में सुधार होता है।