Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. गुजरात: नए मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल को जानें किसके कहने पर मिला था टिकट,आप की सोच से परे है मामला

गुजरात: नए मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल को जानें किसके कहने पर मिला था टिकट,आप की सोच से परे है मामला

By प्रिन्स राज 
Updated Date

गुजरात। गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के रुप में भूपेंद्र पटेल को चुना गया है। पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया(MEDIA) के सामने उनके नाम का एलान करते हुए कहा कि आज हुई बैठक में पटेल को विधायक दल का नेता चुना गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुजरात के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री(CM) भूपेंद्र पटेल कल शाम को 6 बजे शपथ लेंगे।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने बताईं सरकार की प्राथमिकता, कहा-सफल नहीं होने देंगे बीजेपी का षड्यंत्र

कोई और नहीं मंत्री या उपमुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण नहीं होगा। भूपेंद्र पटेल (59) इस वक्त अहमदाबाद की घाटलोदिया सीट से विधायक हैं। वे 2017 में पहली बार विधायक बने थे। उनसे पहले इसी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल(PATEL) ने भी चुनाव जीता था। पटेल कडवा पाटीदार समुदाय का प्रतिनधित्व करते हैं। भूपेंद्र पटेल सिविल इंजीनियरिंग(CIVIL) की पढ़ाई कर चुके हैं।

राजनीति में पूरी तरह एंट्री से पहले वे अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि गुजरात की मुख्यमंत्री रहते हुए आनंदीबेन पटेल ने खुद उनका समर्थन किया था। बाद में जब आनंदीबेन पटेल को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, तो उन्होंने अपनी सीट से भूपेंद्र(BHUPENDRA) पटेल को चुनाव लड़ाने का समर्थन भी किया था। इतना ही नहीं जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे, तब 1999-2001 के बीच पटेल अहमदाबाद नगरपालिका की स्टैंडिंग कमेट के अध्यक्ष(PRESIDENT) रहे, जबकि 2008-10 के बीच वे अहमदाबाद नगरपालिका स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे।

2010 से 2015 के दौरान वे अहमदाबाद के ही थालतेज वार्ड से पार्षद भी रह चुके हैं।  भूपेंद्र पटेल ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शशिकांत(SASHIKANT PATEL) पटेल को हराया था। इसे लेकर रोचक किस्सा यह है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद आनंदीबेन के कहने पर ही उन्हें टिकट दिया गया था। पटेल ने यह चुनाव एक लाख 17 हजार से ज्यादा मतों से जीता था।

पढ़ें :- आपका एक वोट जम्मू-कश्मीर के युवाओं का हौंसला बुलंद करने वाला और महिलाओं के अधिकार की रक्षा करने वाला है: अमित शाह
Advertisement