1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. लॉरेन पॉवेल से ‘कमला’ हो गईं Steve Jobs की पत्नी, संतों ने दिया अच्युत-गोत्र

लॉरेन पॉवेल से ‘कमला’ हो गईं Steve Jobs की पत्नी, संतों ने दिया अच्युत-गोत्र

Laurene Powell Jobs: दुनियाभर से श्रद्धालु संगम नगरी के महाकुंभ मेले में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं। यह महाकुंभ पौष पूर्णिमा (सोमवार) से 26 फरवरी तक चलने वाला है। इस बीच महाकुंभ में शामिल होने आयी एप्पल के दिवंगत सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स को हिंदू नाम 'कमला' दिया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Laurene Powell Jobs: दुनियाभर से श्रद्धालु संगम नगरी के महाकुंभ मेले में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं। यह महाकुंभ पौष पूर्णिमा (सोमवार) से 26 फरवरी तक चलने वाला है। इस बीच महाकुंभ में शामिल होने आयी एप्पल के दिवंगत सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स को हिंदू नाम ‘कमला’ दिया गया है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

जानकारी के अनुसार, लॉरेन पॉवेल सोमवार 13 जवनरी को प्रयागराज पहुंचेंगी। महाकुंभ के दौरान लॉरेन अपने गुरु और निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के शिविर में रहेंगी। लॉरेन 29 जनवरी तक महाकुंभ के कई अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगी। उन्हें अपने गुरु का गोत्र मिलने के बाद नया नाम दिया गया। यह जानकारी स्वामी कैलाशानंद ने दी है।

स्वामी कैलाशानंद ने कहा कि लॉरेन की सनातन धर्म में गहरी रुचि हैं और वो उन्हें पिता की तरह मानती हैं और वह उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते हैं। लॉरेन को अच्युत-गोत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह महाकुंभ में अपने गुरु से मिलने आ रही हैं। उन्होंने उनका नाम कमला रखा है और वो उनकी लिए बेटी जैसी हैं। यह दूसरी बार है जब लॉरेन भारत आ रही हैं। कुंभ में सभी का स्वागत है।

संत ने बताया कि लॉरेन ध्यान लगाने के लिए भारत आयी हैं। उन्हें अखाड़े की पेशवाई रस्म में शामिल किया जाएगा। दुनिया के सबसे धनी परिवारों में से एक से आने वाली लॉरेन महाकुंभ के दौरान संन्यासी की तरह रहेंगी। वह अमृत स्नान (14 जनवरी) और मौनी अमावस्या (29 जनवरी) के दौरान अमृत स्नान करेंगी।

इससे पहले लॉरेन शनिवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में अपने गुरु के साथ पूजा करने पहुंची थीं। पुजारी ने बताया कि लॉरेन को मंदिर के बाहर से शिवलिंग के दर्शन कराए गए, क्योंकि किसी अन्य हिंदू को भगवान शिव के पवित्र प्रतीक को छूने की अनुमति नहीं है।

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...