Nigeria : नाइजीरिया में हिसा की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हिंसा की घटनाओं से हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि खुद राष्ट्रपति को सामने आकर बयान देना पड़ा है। हिंसा की ऐसी घटनाओं में भोलेभाले ग्रामीणों की जान चली जाती है। खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने कहा कि देश के उत्तर-मध्य भाग में एक ईसाई किसान समुदाय पर मुस्लिम बंदूकधारियों ने हमला किया है। इन हमलों में कम से कम 40 लोग मारे गए है। माना जा रहा है कि चरवाहों के वेश में आए बंदूकधारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान
राष्ट्रपति टीनुबू ने दिए जांच के आदेश
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने इस हत्याकांड को लेकर दुख जताया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिके समुदाय पर हुए इस हमले की जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले की गहन जांच करने और इस हिंसक कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया है।’’
मानवाधिकार संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ के अनुसार, बंदूकधारियों ने अचानक हमले की वारदात को अंजाम दिया था। हमला इतना तेजी से किया गया था कि लोगों को बचकर भागने का मौका ही नहीं मिला। मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।