Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guru Gochar 2024 : देवताओं के गुरु बृहस्पति  मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके है। ज्योतिष के अनुसार,देव गुरु बृहस्पति सुख-सौभाग्य, मान-सम्मान आदि का कारक माना गया है। कुंडली में जिस गुरु ग्रह के मजबूत होने पर जातक को शुभता और सफलता प्राप्त होती है। देवताओं के गुरु बृहस्पति की चाल बदल गई है। साल 2024 में करीब 4 महीने बाद देवगुरु बृहस्पति 1 मई को अपनी राशि बदल कर वृषभ राशि में प्रवेश चुके है।  बता दें कि आखिरी बार 31 दिसंबर 2023 को गुरु गोचर हुआ था। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, गुरु ग्रह के मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

इस दौरान 12 जून को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं 9 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति वक्री हो जाएंगे। इसके बाद गुरु 4 फरवरी, 2025 को मार्गी होंगे। वर्ष 2025 में 14 मई को देवगुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

इन राशियों को मिलेगा लाभ
वृषभ: बृहस्पति देव के  विराजमान होने से इसका शुभ प्रभाव आपके जीवन के हर क्षेत्र में देखने को मिलेंगे। करियर, धन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन – सभी क्षेत्रों में आपको सफलता और खुशियां मिलेंगी।

मिथुन: देव गुरु के कारण आपको नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा और विदेश यात्रा से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं.

कर्क: बृहस्पति की पंचम दृष्टि आपको संतान, शिक्षा, प्रेम और रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाएगी।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

तुला: बृहस्पति की नवम दृष्टि आपको भाग्य, धर्म, अध्यात्म और विदेश यात्रा से जुड़े लाभ दिलाएगी।

धनु: बृहस्पति आपकी राशि के 11वें भाव में रहेंगे, जिससे आपको लाभ, आय में वृद्धि, सामाजिक प्रतिष्ठा और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

मीन: बृहस्पति आपकी राशि के 12वें भाव में रहेंगे, जिससे आपको विदेश यात्रा, मोक्ष और आध्यात्मिकता से जुड़े लाभ मिल सकते हैं।

Advertisement