Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ, बोले- न्यायपालिका पर पूरा भरोसा और वह कानून का करेंगे पालन 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ, बोले- न्यायपालिका पर पूरा भरोसा और वह कानून का करेंगे पालन 

By santosh singh 
Updated Date

गुवाहाटी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा (Congress leader Pawan Khera) बुधवार को असम के गुवाहाटी स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय (Crime Branch Office) पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के तरफ से दर्ज कराए गए मामले में पूछताछ का सामना किया। अधिकारियों के मुताबिक, खेड़ा जांच में सहयोग करने के लिए दिन में क्राइम ब्रांच दफ्तर (Crime Branch Office) पहुंचे और अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए।

पढ़ें :- सीजेआई सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों को दिलाई शपथ, अब केवल एक पद रिक्त

क्राइम ब्रांच कार्यालय (Crime Branch Office) के बाहर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वह कानून का पालन करेंगे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने उन्हें मामले में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) देते हुए गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान की थी, लेकिन साथ ही जांच में सहयोग करने का निर्देश भी दिया था।

Advertisement