गुवाहाटी। टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर (Head Coach Gautam Gambhir) ने गुवाहाटी (Guwahati) में तीसरे T20I मैच (3rd T20I Match) से पहले कामाख्या देवी मंदिर (Kamakhya Devi Temple) में पहुंच कर दर्शर कर आशीर्वाद लिया। बता दें कि इसी दिन शाम को शहर के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। गौरतलब है कि कोच गंभीर ने 16 जनवरी को इंदौर में ‘मेन इन ब्लू’ और ‘ब्लैककैप्स’ के बीच वनडे सीरीज के आखिरी मैच से 2 दिन पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के भी दर्शन किए थे।
पढ़ें :- महिला एशिया कप फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर टीम इंडिया, थोड़ी देर में बांग्लादेश से सामना
VIDEO | Head Coach Gautam Gambhir seeks blessings at Kamakhya Devi Temple ahead of 3rd T20I in Guwahati.
(Full VIDEO available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/CdSwuItz6k
— Press Trust of India (@PTI_News) January 25, 2026
पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका
आज होगा सीरीज का फैसला?
टीम इंडिया नागपुर और रायपुर के टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले जीत चुकी है, और इस तरह 5 मैचों की सीरीज में उनकी बढ़त 2-0 की हो गई है, अब तीसरे मैच में सूर्यकुमार की आर्मी 3-0 से अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। इस सीरीज को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है, जो फरवरी में शुरू होने वाला है।
T20 वर्ल्ड कप से पहले ले रहे हैं आशीर्वाद
कोच गौतम गंभीर से लेकर टीम इंडिया के कई खिलाड़ी पिछले काफी वक्त हर शहर में भगवान के दर्शन करने जाते रहे हैं। क्रिकेट फैंस का मानना है कि भारत आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताब बचाने से पहले मंदिरों की दर्शन कर रहे हैं, ताकि उनकी मन्नत पूरी हो सके।