Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ज्ञानेश कुमार BJP के एजेंट थे और रहेंगे…जब तक हमें बैलेट पेपर पर वोटिंग का अधिकार नहीं मिलेगा हम लड़ते रहेंगे: खरगे

ज्ञानेश कुमार BJP के एजेंट थे और रहेंगे…जब तक हमें बैलेट पेपर पर वोटिंग का अधिकार नहीं मिलेगा हम लड़ते रहेंगे: खरगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि, मुख्य चुनाव आयुक्त बीजेपी के लिए काम करते थे और आगे भी करते रहेंगे। साथ ही कहा, जब तक हमें बैलेट पेपर पर वोटिंग का अधिकार नहीं मिलेगा, हम लड़ते रहेंगे।

पढ़ें :- 'ज्ञानेश कुमार CEC होते तो डोनॉल्ड ट्रंप नहीं हारते चुनाव' अभिजीत दीपके ने कसा तंज, सौरव दास बोले- मजबूत नेता का टूट रहा है भ्रम

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, BJP के पास देश के लिए कोई विजन नहीं है। पहले नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया। अब ‘वोट बंदी’ कर देश को बर्बाद किया जा रहा है। आज CEC ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग के उनके ही दो साथी सवाल उठा रहे हैं। BJP के सभी CM भी ज्ञानेश कुमार के कामों का बचाव कर रहे हैं। मुख्यमंत्रियों का काम कानून-व्यवस्था देखना है या ऐसे अधिकारियों का बचाव करना?

पढ़ें :- Video : ‘लोकतंत्र की हत्या है, लोकतंत्र की हत्या है… ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जानें कौन है जिसको गोद में लेकर भागी यूपी पुलिस?

इससे साफ है- ज्ञानेश कुमार BJP का एजेंट था और है। हमें BJP से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। जब तक हमें बैलेट पेपर पर वोटिंग का अधिकार नहीं मिलेगा, हम लड़ते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस तरह बहादुरी दिखाते हुए 180 लोगों की जान बचाई, वह बेहद सराहनीय है। पूरे देश के लिए गर्व की बात है। मैं उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें और उनके परिजनों को बधाई देता हूं। हमारे देश को ऐसे ही बहादुर और साहसी लोगों की जरूरत है।

 

 

Advertisement