Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Hansika Motwani Wedding: जयपुर रवाना हुईं हंसिका, जयपुर एयरपोर्ट पर दूल्हा दुल्हन हुए स्पॉट

Hansika Motwani Wedding: जयपुर रवाना हुईं हंसिका, जयपुर एयरपोर्ट पर दूल्हा दुल्हन हुए स्पॉट

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Hansika Motwani Wedding: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का डंका बजाने वाली हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दरअसल, उनकी शादी की तारीख सामने और नजदीक आ चुकी है और वे 7 फेरे लेने के लिए मुंबई से निकल चुकीं हैं।

पढ़ें :- 'बन मस्का' की प्लेट का लुफ्त उठाती दिखी Kajol, तस्वीर शेयर कर बोली- पोस्ट करना भूल गई...

वह जयपुर के लिए आज यानी गुरुवार को रवाना हुई हैं। आपको बता दें कि एयरपोर्ट से होने वाली दुल्हनिया की फोटोज सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि शादी का ग्लो साफ तौर हंसिका के चेहरे पर नजर आ रहा है।

वहीं हंसिका ने इस दौरान मां और भाई के साथ पोज दिए। आप देख सकते हैं इस दौरान हंसिका ने फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस कैरी कर रखी थी। उनके बाल खुले थे और उन्होंने गॉगल लगा रखा था।

आप सभी को बता दें कि हंसिका 4 दिसंबर को बिजनेसमैन मंगेतर सोहेल कथूरिया (Sohael Khaturiya) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है।  उनके प्री-वेडिंग फंक्शन 2 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे।

आपको यह भी बता दें कि हंसिका- सोहेल की शादी जयपुर में मुन्दोता फोर्ट और पैलेस में होगी। दरअसल 2 दिसंबर को जयपुर में सूफी संगीत का आयोजन किया जाएगा। वहीं इसके बाद 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी।

सामने आने वाली रिपोर्ट्स की मानें तो संगीत सेरेमनी में होने वाले दूल्हा-दुल्हन भी डांस करने वाले है। इसके अलावा इस संगीत सेरेमनी की शुरुआत दोस्ती के गाने पर डांस कर होगी, ऐसी भी खबरें हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले गेस्ट के लिए पोलो मैच के साथ कैसिनो थीम पर पार्टी भी आयोजित की जाएगी।

Advertisement