Happy Dhanteras 2025: आज (18 अक्टूबर) कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है इसी के साथ पांच दिवसीय दीपावली उत्सव का शुभारंभ हो चुका है। पौराणिक मान्यताओं अनुसार, धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि जी हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को धनतेरस की छुट्टी दी है-
पढ़ें :- मणिपुर के संगीतकार की हत्या पर राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल, आज दिल्ली में रहने वाला हर नॉर्थ-ईस्ट का परिवार यही पूछ रहा है, क्या हम सुरक्षित हैं?
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘देश के मेरे सभी परिवारजनों को धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।’
देश के मेरे सभी परिवारजनों को धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 18, 2025
पढ़ें :- आतंकवाद के आंकड़ें धीरे-धीरे सिकुड़कर जीरो की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और जम्मू-कश्मीर विकास के रास्ते पर बढ़ चुका है आगे: अमित शाह
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। आरोग्य और संपदा का यह पर्व आपके जीवन में सुख, सौभाग्य और सम्पन्नता लेकर आए।’
सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आरोग्य और संपदा का यह पर्व आपके जीवन में सुख, सौभाग्य और सम्पन्नता लेकर आए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 18, 2025
पढ़ें :- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की देशवासियों को दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘धनतेरस के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करता हूँ।’
धनतेरस के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/eS2g4Z7SHR
— Amit Shah (@AmitShah) October 18, 2025
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘धनतेरस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा से हर घर में खुशहाली, स्वास्थ्य और प्रगति का दीप प्रज्वलित हो, यही मंगलकामना है।’
पढ़ें :- नीति आयोग की रिपोर्ट में खुलासा, 8.7 करोड़ भारतीय युवाओं का भविष्य अधर में, खरगे बोले- मोदी जी हर साल 2 करोड़ नौकरियों के वादे का क्या हुआ?
धनतेरस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा से हर घर में खुशहाली, स्वास्थ्य और प्रगति का दीप प्रज्वलित हो, यही मंगलकामना है। pic.twitter.com/rHMqIPg1ok
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 18, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक्स पोस्ट में धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘सभी देशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस शुभ अवसर पर माँ लक्ष्मी आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव व आरोग्य का आशीर्वाद दें, ऐसी हमारी कामना है।’
सभी देशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
इस शुभ अवसर पर माँ लक्ष्मी आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव व आरोग्य का आशीर्वाद दें, ऐसी हमारी कामना है। #Dhanteras pic.twitter.com/i7lVEI4t7q
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 18, 2025
पढ़ें :- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक FIR दर्ज कराने में लगे करीब साढ़े सात घंटे, कांग्रेस बोली-अमित शाह और दिल्ली पुलिस को घुटनों पर ला दिया