नई दिल्ली। बीजेपी ने यूपी राज्यसभा चुनाव (UP Rajya Sabha Elections) को लेकर सोमवार को लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी (Union Minister Hardeep Puri) और बीएल वर्मा (BL Verma) का पत्ता साफ है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की लिस्ट में दो महिलाओं के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने प्रियंका सिंह रावत (Priyanka Singh Rawat) और श्रुति गंगवार (Shruti Gangwar) को टिकट दिया है।
पढ़ें :- यूपी राज्यसभा चुनाव : 3 पिछड़े, 2 ब्राह्मण, 2 दलित और 1 ठाकुर चेहरा BJP के उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी समेत दो केंद्रीय मंत्री लिस्ट में नहीं
राज्यसभा का कटा टिकट, केंद्रीय मंत्रिमंडल से भी होंगे आउट!
हालांकि, इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यही है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बनवारी लाल वर्मा का नाम गायब है। इसी के साथ ये भी चर्चा शुरू हो गई कि क्या दोनों ही दिग्गजों की अब मोदी कैबिनेट से भी छुट्टी हो जाएगी। बीजेपी ने जिस तरह से राज्यसभा चुनाव में 8 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए इससे साफ है कि हरदीप पुरी इस बार यूपी से राज्यसभा नहीं जा रहे हैं। उनका कार्यकाल 25 नवंबर 2026 तक है।
उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने जारी की है। भाजपा ने इस बार सभी नये चेहरों को मौका दिया है।