उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव (UP Rajya Sabha Elections) के लिए समाजवादी पार्टी अपना तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, कि 'अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव (UP Rajya Sabha Elections) के लिए समाजवादी पार्टी अपना तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, कि ‘अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि सपा के दोनों और भाजपा के आठों प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। 9 अक्टूबर को नाम वापसी की अवधि गुजरने के बाद ही इसकी घोषणा की जाएगी।
अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 6, 2026
बता दें कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी ने अपने दो राज्यसभा उम्मीदवारों का एलान किया था। इसमें से एक धनराज लखवानी और दूसरे डॉ. रामगोपाल यादव हैं।
ओपी राजभर ने कसा तंज, बोले- मित्र अखिलेश जी बस हो गया टांय टांय फिस्स!
मित्र अखिलेश जी,
बस हो गया टांय टांय फिस्स!
वैसे कभी कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं। जैसे आज किया।
रही बात 403 की तो बस यही कहूंगा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है।
पढ़ें :- BJP में कुछ ‘पहिये’ अपने को ‘स्टीयरिंग’ समझने लगे हैं...अखिलेश यादव ने साधा निशाना
@yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) October 6, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) के फैसले पर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने तंज कसा है। उन्होंने कहा- मित्र अखिलेश जी बस हो गया टांय टांय फिस्स!