OP Rajbhar's viral statement : यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने अब अपने आपको देश का सबसे बड़ा गुंडा बता दिया है। यही नहीं राजभर ने ये भी दावा किया कि देश के चर्चित माफिया और बाहुबली नेता उनकी दरबारी करते थे। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
OP Rajbhar’s viral statement : यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने अब अपने आपको देश का सबसे बड़ा गुंडा बता दिया है। यही नहीं राजभर ने ये भी दावा किया कि देश के चर्चित माफिया और बाहुबली नेता उनकी दरबारी करते थे। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांदा में मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को अपनी पार्टी एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राजभर ने कहा, “हम सुनते हैं कि इस इलाके में बहुत बड़े गुंडा रहते हैं। हमसे बढ़कर इस देश में गुंडा कौन है?… ओम प्रकाश राजभर के यहां मुख्तार अंसारी हो, बृजेश सिंह हो, धनंजय सिंह हो, अभय सिंह जैसे लोग दरबार करते हो तो बताओ हमसे बड़ा गुंडा के हो। कोई है… आर आपको कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो उसकी दूसरी आंख निकालने की हैसियत ओम प्रकाश राजभर के पास है। आप घबराओ नहीं हम पहली बार बांदा आए हैं…”
हालांकि, एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे एक मंत्री का खुले मंच से खुद को देश का सबसे बड़ा गुंडा बताना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। राजभर के इस बयान पर सियासी बयानबाजी होनी तय है। अब देखना होगा कि राजभर के सहयोगी दलों और विपक्ष की इस टिप्पणी पर क्या प्रतिक्रिया रहती है।
बांदा में यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भरी सभा में ये दावा किया है कि वह देश के सबसे बड़े गुंडे हैं। मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह, अभय सिंह और ब्रजेश सिंह जैसे लोग मेरी दरबारी करते हैं।
OP Rajbhar Controversial Statement |
#OmPrakashRajbhar #RajbharViralVideo https://t.co/H3S4LWiKMUपढ़ें :- अब ओवैसी ने दी चुनौती- योगी संभल से और अखिलेश गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाए, हम दोनों को हराएंगे
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) November 3, 2026