Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Haryana Election 2024 : अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- मैं छह बार का विधायक हूं, इस बार ठोकूंगा सीएम पद का दावा

Haryana Election 2024 : अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- मैं छह बार का विधायक हूं, इस बार ठोकूंगा सीएम पद का दावा

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में अंबाला कैंट विधानसभा सीट (Ambala Assembly Seat) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अनिल विज (Anil Vij) ने रविवार को प्रेस कांफ्रेस कर मुख्यमंत्री पद का दावा किया है। अनिल विज ने खुद को हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने का दावा पेश कर दिया है।

पढ़ें :- T20 WC 2026: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने शुरू किया ड्रामा, भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच

बता दें कि अंबाला कैंट से छह बार के विधायक और प्रदेश में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज (Anil Vij)  ने रविवार को अपने चुनाव कार्यालय से संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान विज ने सीएम पद के लिए इस बार अपनी दावेदारी पेश कर दी है। विज ने पत्रकार वार्ता में अपनी तरफ से किए गए विकास कार्य गिनाने के बाद अंत सीएम पद के लिए दावा किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा (Haryana) में भाजपा का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं। मैं छह बार चुनाव लड़ चुका हूं और जीत चुका हूं। अब सातवीं बार मैं चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने आज तक अपनी पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा। मगर इस बार सारे हरियाणा प्रदेश की जनता के कहने पर, मुझे सारी हरियाणा की जनता आकर मिल रही है। मैं हरियाणा (Haryana)  की सारी जनता के कहने पर मैं अपनी वरिष्ठता के दम पर मैं मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी करता हूं। सीएम बनाना या न बनाना हाईकमान का काम है, लेकिन अगर मुझे सीएम बनाते हैं तो मैं हरियाणा की तकदीर बदल दूंगा हरियाणा की तस्वीर बदल दूंगा।

इस घोषणा के बाद विज के चुनाव कार्यालय पर ढोल बजने लगे और कार्यकर्ता खुशी में जमकर झूमते नजर आए। गौरतलब है कि पूर्व में गृहमंत्री रहने के बाद दौरान कई बार विज को सीएम बनाने को लेकर अफवाहें चलीं थी मगर हर बार विज यही कहते रहे थे कि उन्होंने कभी नेतृत्व से सीएम पद नहीं मांगा। इस बार जब विज सातवीं बार चुनावी मैदान में जा रहे हैं तो यह कार्ड चलकर उन्होंने संगठन को भी साफ संदेश देने का काम किया है।

पढ़ें :- Budget 2026: जानिए बजट में क्या-क्या हुआ सस्ता? कैंसर, शुगर जैसी दवाइयों पर मिलेगी बड़ी राहत
Advertisement