Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. DC vs MI : क्या हार्दिक पांड्या से छीन ली गयी मुंबई इंडियंस की कप्तानी? दिल्ली के खिलाफ सूर्या को मिली टीम की कमान

DC vs MI : क्या हार्दिक पांड्या से छीन ली गयी मुंबई इंडियंस की कप्तानी? दिल्ली के खिलाफ सूर्या को मिली टीम की कमान

By Abhimanyu 
Updated Date

DC vs MI Live Match : हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपे जाने के बाद से टीम में मनमुटाव की खबरें सामने आती रही हैं। इस सीजन के पहले मैच में सूर्य कुमार यादव को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया गया तो कई तरह की अटकलें लगने लगी थी। वहीं, अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार्दिक की जगह सूर्या मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पांड्या टॉस के लिए मैदान पर क्यों नहीं उतरे?

पढ़ें :- 'मैं दिल्ली कैपिटल्स में जल्द वापस लौटने की कर रहा हूं कोशिश...' मिचेल स्टार्क ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

दरअसल, हार्दिक पांड्या बीमार बताए जा रहे हैं, इसलिए उनकी जगह सूर्य कुमार यादव को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए कप्तान बनाया गया है। मुंबई इंडियंस ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह आज मैदान पर नहीं उतरेंगे। आज सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे।’ वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस बाद मुंबई इंडियंस टेम्परेरी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘उनकी (हार्दिक की)  तबीयत ठीक नहीं है, वे ठीक नहीं लग रहे हैं, इसलिए वे आज के मैच के लिए फिट नहीं थे। इसलिए आज मैं उनकी जगह ले रहा हूं।’

बता दें कि दिल्ली में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के आठवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं, हार्दिक पांड्या की जगह पर दीपक चाहर को मौका मिला है।

Advertisement