Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में बाढ़ से हाहाकार : तेजस्वी यादव बोले- मदद तो दूर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री के मुँह से एक शब्द नहीं निकला

बिहार में बाढ़ से हाहाकार : तेजस्वी यादव बोले- मदद तो दूर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री के मुँह से एक शब्द नहीं निकला

By Abhimanyu 
Updated Date

Bihar Floods : बिहार के 15 ज़िलों में बाढ़ के कारण 49 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और कथित तौर पर 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, बिहार में बाढ़ को लेकर देश की सियासत गरमाने लगी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ के मुद्दे को उठाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद तो दूर की बात है प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री के मुँह से एक शब्द नहीं निकला।

पढ़ें :- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर दुबई से आई खास बधाई, बुर्ज खलीफा पर चमका... ‘Happy Birthday Modi’

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘बिहार में बाढ़ से हाहाकार है। 50 से अधिक लोग मरे है। हज़ारों करोड़ का नुकसान हुआ है, 45 लाख लोग प्रभावित है लेकिन मदद तो दूर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री के मुँह से एक शब्द नहीं निकला है।’ इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम ने गुजरात और बिहार में भेदभाव करने का आरोप लगाया था। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, ‘गुजरात के किसी नाला में भी बारिश का पानी बढ़ जाता है तो प्रधानमंत्री वहाँ पहुँच, इसे आपदा घोषित कर गुजरात को हज़ारों करोड़ का पैकेज दे देते है। इसी साल 23 जुलाई को गुजरात में बारिश ही हुई थी, बारिश के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हुई।’

पढ़ें :- पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: 1300km बाइक यात्रा, बंगाल में अन्नपूर्णा किश्त जारी, दिल्ली में 1.25, एमपी में 58 लाख दीप जलेंगे

उन्होंने कहा था, ‘मतलब बारिश होने पर ही प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने वहाँ के CM से conferencing की, Airforce और NDRF को अलर्ट मॉड पर रहने को कहा गया। अभी कुछ साल पहले गुजरात में बाढ़ आई तो प्रधानमंत्री मोदी हवाई सर्वेक्षण करने गए, तुरंत 500 करोड़ का पैकेज दिया। राहत और बचाव के लिए Army, Airforce और NDRF की टीमें लगाई। पीड़ितों को 2-2 लाख रुपए दिए।’

पढ़ें :- सेमीकॉन इंडिया 2026: चिप की दुनिया में भारत की बड़ी छलांग, 52 देशों की 600 कंपनियां यशोभूमि में जुटीं
Advertisement