Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. Mumbai Weather Update: मुंबई में भारी बारिश से ‘हाहाकार’, आधी रात को हुई लैंडस्लाइड में 2 की मौत और 4 घायल

Mumbai Weather Update: मुंबई में भारी बारिश से ‘हाहाकार’, आधी रात को हुई लैंडस्लाइड में 2 की मौत और 4 घायल

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पिछले कुछ दिनो से  मूसलाधार बारिश कई राज्यों में तबाही मचा कर रखी है। वहीं इसका सबसे ज्यादा असर पहाड़ी इलाकों में देखने को मिल रहा है।  पहाड़ी इलाको  में न जाने कितने लोग इसी आपदा से मर गए हैं। यहीं नहीं  अब मुंबई में भी लैंडस्लाइड देखने को मिली है, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई है। बता दें कि  मुंबई के विखरोली में शनिवार को भीषण भूस्खलन हुआ। इस लैंडस्लाइड की वजह भारी बारिश बताई जा रही है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और ना जाने कितने लोग घायल हैं।

पढ़ें :- बीजद के राज्यसभा नेता पद से सस्मित पात्रा ने दिया इस्तीफा, नवीन पटनायक ने किया स्वीकार

वहीं इस घटना पर BMC अधिकारी ने बताया ‘सभी पीड़ित एक ही परिवार से हैं। हादसे के फौरन बाद उन्हें राजावडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान

बता दें इस आपदा में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान  शालू मिश्रा (19) और सुरेश मिश्रा (50) के रूप में हुई है। वहीं, परिवार के दो अन्य सदस्य आरती मिश्रा (45) और ऋतुराज मिश्रा (20) को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, अब उनकी हालत में सुधार देखने को मिला है।

लैंडस्लाइड के बाद BMC ने इलाके के अन्य लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है, जिससे दोबारा ऐसे हादसे को टाला जा सके।

पढ़ें :- Cough Syrup Case : कफ सिरप कांड के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

मुंबई में भारी बारिश

मुंबई में भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खासकर दादर, कुर्ला, सियोन, तिलक नगर समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर पानी भरने से ट्रेनों का आना जाना मुश्किल हो गया।

Advertisement