Uttarakhand helicopter crash : बदरीनाथ धाम से वापस देहरादून लौट रहे एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 5 लोग सवार थे। हादसा जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के इलाके में हुआ बताया जा रहा है. हालांकि, अभी तक हेलिकॉप्टर का मलबा नहीं मिला है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। इस सूचना से हड़कंप मच गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 5 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन कम्पनी का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- 'तीसरी बार BJP की सरकार बना दो, यूपी में भी UCC लागू कर देंगे'; अमित शाह ने राजधानी में किया बड़ा ऐलान
हेलिकॉप्टर की लोकेशन अचानक गायब होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। अभियान में दो अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते अब तक उसकी सही लोकेशन का पता नहीं चल पाया है।