Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal New CM: हिमाचल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? सुखविंदर सिंह सुक्खू या प्रतिभा सिंह, इनके भी नाम की चर्चा

Himachal New CM: हिमाचल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? सुखविंदर सिंह सुक्खू या प्रतिभा सिंह, इनके भी नाम की चर्चा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal New CM: हिमाचल कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नामों की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। विधायक दल की बैठक से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता वहां पहुंच गए हैं। विधायक दल की बैठक के बाद स्पष्ट होगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? हालांकि, इससे पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। उधर, प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने आज इसको लेकर नारेबाजी भी की है।

पढ़ें :- भाजपा के लोग न केवल संविधान और बल्कि वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान आफत बन गए हैं: अखिलेश यादव

वहीं, हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रभारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्यपाल से मिले, लेकिन इन लोगों के साथ प्रदेश का कोई भी नेता नजर नहीं आया। वहीं मीटिंग से पहले राजीव शुक्ला ने कहा कि सभी विधायक आए हुए हैं और कोई विवाद नहीं है। हम लोग मीटिंग के बाद जाकर अपनी बात हाईकमान को बताएंगे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम सबसे आगे
बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। दरअसल, इसके पीछे ये भी वजह बताई जा रही है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की गिनती राहुल गांधी के करीबियों में भी होती है। वहं, प्रतिभा सिंह भी खुद को मुख्यमंत्री की दावेदार बता रही हैं। ऐसे में कांग्रेस
नेताओं बड़ी चुनौती बनी है।

Advertisement