Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Snowfall in Sikkim-Darjeeling : हिमालयी राज्य सिक्किम बर्फ की चादर लपेटे नये साल 2022 का स्वागत करने को तैयार

Snowfall in Sikkim-Darjeeling : हिमालयी राज्य सिक्किम बर्फ की चादर लपेटे नये साल 2022 का स्वागत करने को तैयार

By अनूप कुमार 
Updated Date

Snowfall in Sikkim-Darjeeling : हिमालयी राज्य सिक्किम बर्फ के साथ नये साल 2022 का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हिमालयी राज्य के के हिस्से बर्फ की चादर से ढके  हुए हैं। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भी बर्फबारी हुई है। सिक्किम में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी हुई और राज्य के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक नाथू ला में भी भारी बर्फबारी हुई।भारी बर्फबारी में फंसे सैकड़ों पर्यटकों को चंगू झील के पास से सेना ने निकालना शुरू किया है।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, बोले- पाकिस्तान ने गलत नंबर डायल कर दिया, घुटनों पर लाया जाएगा आतंकियों का हमदर्द

बर्फबारी से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस बीच पर्यटकों का सिक्किम पहुंचना जारी है।भारी बर्फबारी के बाद सिक्किम राज्य के लाचुंग में वाहन बर्फ से ढके नजर आ रहे हैं और बिजली और मोबाइल नेटवर्क के कट जाने से सिक्किम के कुछ हिस्सों में बर्फबारी से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में सेना ने भारत-चीन सीमा के पास फंसे 1,000 से अधिक पर्यटकों को बचाया।

Advertisement