Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. असम में फिर होगी हिमंता सरकार, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर, 12 मई ​को होगा शपथ ग्रहण समारोह

असम में फिर होगी हिमंता सरकार, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर, 12 मई ​को होगा शपथ ग्रहण समारोह

By Harsh Gautam 
Updated Date

असम विधायक दल बैठक:  असम में भाजपा विधायक दल की बैठक में एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा के नाम पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही साफ हो गया कि सरमा लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। वह 12 मई को शपथ लेंगे। राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर बीजेपी आलाकमान ने केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को असम भेजा था। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया था। दोनों नेताओं की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें हिमंता बिस्वा सरमा के नाम पर अंतिम मुहर लगी।

पढ़ें :- हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम CM पद की ली शपथ, ये विधायक बनें मंत्री

4 मई को आए विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी ने 126 में से 82 सीटों पर जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया था। इसी के साथ पार्टी लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी इसे पूर्वोत्तर में अपनी मजबूत पकड़ और संगठनात्मक सफलता के तौर पर देख रही है।

शपथ ग्रहण में जुटेंगे बड़े नेता

12 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और एनडीए के सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। हिमंता बिस्वा सरमा को उनकी आक्रामक राजनीतिक शैली और प्रशासनिक फैसलों के लिए जाना जाता है। पिछले कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में कई बड़े फैसले लिए थे। अब दूसरी पारी में उनसे राज्य के विकास को और तेज करने की उम्मीद की जा रही है।

पढ़ें :- हिमंत बिस्व सरमा चुने गए विधायक दल के नेता, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का पेश किया दावा
Advertisement