1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘राहुल गांधी के 1 नवंबर वाले नाटक के चार मकसद…’ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन की रैली पर लगाए बड़े आरोप

‘राहुल गांधी के 1 नवंबर वाले नाटक के चार मकसद…’ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन की रैली पर लगाए बड़े आरोप

INDIA alliance Rally : दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली आयोजित करने जा रहा है। इस रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक का मुद्दा शामिल है। वहीं, केंद्र सरकार ने विपक्ष पर इस रैली के माध्यम से अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है और इसे सरकार की गिराने की साजिश करार दिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

INDIA alliance Rally : दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित करने जा रहा है। इस रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक का मुद्दा शामिल है। वहीं, केंद्र सरकार ने विपक्ष पर इस रैली के माध्यम से अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है और इसे सरकार की गिराने की साजिश करार दिया है।

पढ़ें :- रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- कनॉट प्लेस में BJP ने सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने रविवार को मीडिया से कहा कि आज रामलीला मैदान में जो हो रहा है, वह लोकतंत्र का सम्मान नहीं, बल्कि देश को अराजकता की ओर धकेलने की एक सोची-समझी साजिश है। यह उन लोगों द्वारा रचा गया एक बेतुका नाटक है, जिन्हें जनता बार-बार नकार चुकी है। इनकी राजनीति के चार चरण हैं: झूठ और अफवाहें फैलाना, सड़कों पर अराजकता पैदा करना, देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना और विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करना।”

नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के 1 नवंबर वाले नाटक के चार मकसद हैं: सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कना, दिल्ली में दंगे और अराजकता फैलाकर चुनी हुई सरकार को हटाने की साजिश रचना, त्योहारों के मौसम में दुकानदारों और व्यापारियों की कमाई पर चोट करना, और देश को बदनाम करना। राहुल गांधी, यह भारत है, कोई ‘बनाना रिपब्लिक’ (कमजोर या अस्थिर देश) नहीं, जहां आप जब चाहें आगजनी कर सकें, दंगे भड़का सकें और सरकार बदलने का एजेंडा चला सकें। भारत दुनिया का सबसे पुराना और सबसे मजबूत लोकतंत्र है।”

उन्होंने आगे कहा कि 1 नवंबर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक है। इस दिन कांग्रेस के गुंडों ने निर्दोष सिखों का कत्लेआम किया था, जिससे हजारों परिवार बेघर हो गए और हजारों महिलाएं विधवा हो गईं। दिल्ली की ‘विडो कॉलोनी’ (विधवा कॉलोनी) आज भी उस खूनी इतिहास की गवाह है। गांधी परिवार ने इस गंभीर पाप के लिए कभी भी सिख समुदाय से सच्चे दिल से माफी नहीं मांगी।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आज राहुल गांधी ने सिखों के जख्मों पर नमक छिड़का है। इस काले दिन पर, जब देश को शहीदों और पीड़ितों को याद करना चाहिए था, तब वे रामलीला मैदान का इस्तेमाल अपनी राजनीति चमकाने के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस त्योहारों के मौसम में दिल्ली को ठप करना चाहती है, छोटे दुकानदारों और व्यापारियों की आजीविका को नुकसान पहुंचाना चाहती है, और दंगे व अशांति का माहौल बनाना चाहती है।”

पढ़ें :- CTI चेयरमैन बृजेश गोयल दिल्ली सरकार में वित्तीय समिति के सदस्य, AAP से है तगड़ा कनेक्शन, यूं ही नहीं कर रहे हैं कांग्रेस रैली की खिलाफत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...