Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hindu New Year 2024 : हिंदू नववर्ष के राजा मंगल और मंत्री हैं शनि , जानिए  प्रतिपदा तिथि और मुहूर्त

Hindu New Year 2024 : हिंदू नववर्ष के राजा मंगल और मंत्री हैं शनि , जानिए  प्रतिपदा तिथि और मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hindu Nav Varsh 2024 : पंचांग के अनुसार हिन्दू नव वर्ष का आरंभ चैत्र माह से होता है। हिन्दू नव वर्ष में इंग्लिश ईयर की तरह ही कुल 12 माह होते हैं। इस बार का हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 होगा। हर साल हिंदू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस बार 9 अप्रैल को हिंदू नववर्ष की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और शश राजयोग में होगी। इसके अलावा साल के पहले दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र भी संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा गुरु की राशि मीन में होंगे। शनि देव के स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान होने से  शश राजयोग का भी निर्माण होगा।  हिंदू नव वर्ष के राजा मंगल और मंत्री शनिदेव होंगे। इस साल के हिन्दू नव वर्ष का नाम पिङ्गल होगा।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 8 अप्रैल, दिन सोमवार को रात 11 बजकर 50 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 9 अप्रैल, दिन मंगलवार को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी।

Advertisement