Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 13 April ka Itihas: आज ही के दिन हुआ था जालियांवाला बाग हत्याकांड, जानें और ऐतिहासिक घटनाएं

13 April ka Itihas: आज ही के दिन हुआ था जालियांवाला बाग हत्याकांड, जानें और ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

13 April ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 13 अप्रैल का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। 13 April का दिन भारत के इतिहास में बेहद काला दिन था क्योंकि आज  के दिन सन 1919 में जालियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था।

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

अंग्रेजों ने भीड़ पर चला दी थी गोलियां

जलियांवाला बाग हत्याकांड भारत के इतिहास में सबसे खौफनाक घटना थी। अमृतसर के जलियांवाला बाग में जब एक भीड़ शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठी हुई थी, तो ब्रिटिश सरकार ने उस पर गोली चलवा दी थी। जिसमें कई बेगुनाह और निहत्थे लोग मारे गए थे।

इतना ही नहीं अंग्रेजों ने जब भीड़ पर गोली चलाई तो गोली से बचने के लिए कई लोग बाग में बने कुएं में ही कूद गए थे।इस वजह से भी कई लोग इस कुख्यात घटना के दौरान मारे गए थे। इसलिए इस घटना को भारत इतिहास में ‘जलियांवाला बाग हत्याकांड’ के नाम से जाना जाता है।

1919 – जालियावाला बागग हत्याकांड हुआ था। अंग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए थे।

1994 – नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न, विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा ‘चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट’ संगठन का गठन।

पढ़ें :- UP Board Exam 2025 : ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी, 25 सितम्बर तक परीक्षा केन्द्र के लिए करें आवेदन

2001 – विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।

2002 – शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।

2003 – एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।

2004 – एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

2005 – विश्वनाथन आनन्द चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने।

पढ़ें :- CTET 2024 : अब 136 शहरों में होगी सीटीईटी प्रवेश परीक्षा, शेड्यूल में बदलाव

2007 – भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए थे।

2008 – उत्तर प्रदेश के नगर निगम के 18 हज़ार कर्मचारियों के लिए 50% मंहगाई भत्ते को वेतन में विलय करने को फ़ैसला किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया।

चीन के लिपोनिंग प्रान्त के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत।

2010 – दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया।

रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।

पढ़ें :- स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल के नये प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विजय पुष्कर का स्वागत

2018 – 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार।

Advertisement