1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दो राजमिस्त्री की मौत, नींव खोदते समय हुआ हादसा

UP News: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दो राजमिस्त्री की मौत, नींव खोदते समय हुआ हादसा

फर्रुखाबाद में नींव की खुदाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें दो राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दरअसल, नींव की खोदाई के दौरान पड़ोसी निर्माणाधीन मकान की दीवार ढह गई। इसी दौरान ये हादसा हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में नींव की खुदाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें दो राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दरअसल, नींव की खोदाई के दौरान पड़ोसी निर्माणाधीन मकान की दीवार ढह गई। इसी दौरान ये हादसा हुआ है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

कमालगंज निवासी शिक्षक राघव दुबे का कादरीगेट थाने के मोहल्ला अंडियान में प्लाट है। यहां पर उन्होंने मकान बनवाने के लिए नींव की खुदाई करवाई थी। सोमवार को दो राज​मिस्त्री और श्रमिक पिलर लगाने के लिए नापजोख कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी का निर्माणाधीन मकान की दीवार ढह गयी। इसमें नींव में काम कर रहे दोनों राजमिस्त्री दब गए। जबकि दो अन्य मजदूर भागने में सफल रहे।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने नगर पालिका की जेसीबी मंगवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही देर में नींव में दबे अंडियाना (लालबाग) निवासी राजमिस्त्री ठेकेदार इशरत (50) और बढ़पुर निवासी रंजीत जाटव (50) को निकालकर लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने दो और दबे होने की जानकारी दी। इस पर शाम साढ़े पांच बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

 

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...