Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 5 April ka Itihas : आज ही के दिन दिव्या भारती की हुई थी रहस्यमयी मौत, ये हैं इस दिन की प्रमुख घटनाएं

5 April ka Itihas : आज ही के दिन दिव्या भारती की हुई थी रहस्यमयी मौत, ये हैं इस दिन की प्रमुख घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

5 April ka Itihas :  हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 5 अप्रैल का दिन इतिहास के पन्नों में बेहद खास है। चलिए आज हम आपको बताते हैं 5 अप्रैल के दिन का इतिहास। आज के दिन कौन- कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुई थी। आज ही के दिन बॉलीवुड के खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती की रहस्यमयी मौत हुई थी।

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

इतिहास के पन्नों में दर्जं है पांच अप्रैल के ये अहम घटनाक्रम

1659: मकसूदाबाद की लड़ाई में शुजा की हार।

1843: ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हॉन्ग कॉन्ग को ब्रिटिश कॉलोनी में शामिल करने का ऐलान किया।

1908: भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म।

पढ़ें :- UP Board Exam 2025 : ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी, 25 सितम्बर तक परीक्षा केन्द्र के लिए करें आवेदन

1919: आधुनिक भारतीय मर्चेंट शिपिंग की शुरूआत। सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी का 5,940 टन का पोत लिबर्टी अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ।

1930: गांधी जी नमक कानून तोड़ने के लिए अपने अनुयायियों के साथ दांडी पहुंचे।

1949: भारत स्काउट्स ऐंड गाइड्स की स्थापना।

1955: विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1961: सरकार के प्रायोजन वाली पहली फार्मासूटिकल कंपनी इंडियन ड्रग्स ऐंड फार्मासूटिकल लिमिटेड की स्थापना।

पढ़ें :- CTET 2024 : अब 136 शहरों में होगी सीटीईटी प्रवेश परीक्षा, शेड्यूल में बदलाव

1964: मर्चेंट नेवी के लिए देश में पहली बार नैशनल मैरिटाइम डे मनाया गया।

1976: अमरीका के सनकी माने जाने वाले अरबपति हॉवर्ड ह्यूज़ का सत्तर वर्ष की आयु में एक विमान दुर्घटना में निधन।

1979: देश का पहला नौसेना संग्रहालय बंबई (अब मुंबई) में खुला।

986: मुनि की रेती में हिलने वाले सबसे बड़े पुल शिवानंदझूला के निर्माण का काम पूरा।

1993: फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती का अल्पायु में निधन।

1999: मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों को जान से मारने के अभियान की शुरुआत की गई।

पढ़ें :- स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल के नये प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विजय पुष्कर का स्वागत
Advertisement