Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. 8 April ka Itihas: आज के ही दिन आजादी की लौ जलाने वाले मंगल पांडे को दी गई थी फांसी, इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं ये प्रमुख घटनाएं

8 April ka Itihas: आज के ही दिन आजादी की लौ जलाने वाले मंगल पांडे को दी गई थी फांसी, इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं ये प्रमुख घटनाएं

By शिव मौर्या 
Updated Date

8 April ka Itihas: देश में 8 अप्रैल को कई ऐसी घटनाएं हुईं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। आज के ही दिन आजादी की पहली चिंगारी सुलगाने वाले मंगल पांडे को फांसी दी गई थी। 8 अप्रैल के ही दिन क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्‍वर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी थी। इतिहास के पन्नों में कई ऐसी घटनाएं हैं,​ जिसके बारे में आज सिलसिलेवार तरीके से आप को बताते हैं…

पढ़ें :- Viral Video : अकेले बर्थडे मना रहा था लड़का, 3 लड़कियों ने किया कुछ ऐसा वीडियो हुआ वायरल

1857: ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फांसी दे दी गई।

1894: भारत के राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन।

1929: क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्‍वर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी।

1950: भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता। यह समझौता दोनों देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को ख़त्म करने के मकसद से किया गया था।

पढ़ें :- Punjab And Haryana High Court Recruitment: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कई पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

1973: स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है।

Advertisement