Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Hockey Men World Cup 2023: भारत का टूट गया सपना, न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी शूटआउट में जीता क्रॉसओवर मैच

Hockey Men World Cup 2023: भारत का टूट गया सपना, न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी शूटआउट में जीता क्रॉसओवर मैच

By शिव मौर्या 
Updated Date

Hockey Men World Cup 2023: भारतीय हॉकी टीम का सपना टूट गया है। हॉकी विश्व कप में रविवार को टीम इंडिया क्रॉसओवर मैच में हार गई। इसके साथ ही हॉकी टीम विश्व कप से बाहर हो गयी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में हार मिली। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। उसके बाद मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा। वहां न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल कर ली। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला 24 जनवरी को गत चैंपियन बेल्जियम से होगा।

पढ़ें :- DWC Employees Removed : एलजी के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग से निकाले गए 223 कर्मचारी, स्वाति मालीवाल ने की थी नियुक्ति

3-3 की बराबरी
बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच हॉकी विश्व कप के क्रॉसओवर मैच में पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। भारत की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया गया है। हालांकि, अब दोनों टीमें 3—3 की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

Advertisement