Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Holi 2021: जानिए इस बार की होली क्यों है खास, ज्योतिषशास्त्र ने बताई वजह

Holi 2021: जानिए इस बार की होली क्यों है खास, ज्योतिषशास्त्र ने बताई वजह

By शिव मौर्या 
Updated Date

Holi 2021: जानिए इस बार की होली क्यों है खास, ज्योतिषशास्त्र ने बताई वजह

लखनऊ। होली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कोरोना संकट के बीच इस बार की होली कई मायनों में बेहद खास है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, इस बार होली पर बन रहे योग बेहद ही खास हैं। पंडित विवेक गैरोला के मुताबिक इस बार होली दहन शुभ रहेगा। इससे तरक्की के रास्ते में आने वाली वाली बाधाएं दूर होंगी।

पढ़ें :- यूपी में शराब की 880 दुकानों के लिए होगी ई-लॉटरी, करें ऑनलाइन आवेदन

इस वर्ष होली पर ध्रुव योग बनने के संभावना है। इस होली के दिन कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर होगा। इसके साथ ही गुरु और शनि मकर राशि में विराजमान होंगे। जबकि मीन राशि में शुक्र और सूर्य रहेंगे। वहीं, वृषभ राशि में मंगल और राहु, कुंभ राशि में बुध और वृश्चिक राशि में केतु विराजमान होंगे।

होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त
इस साल होलिका दहन 28 मार्च (रविवार) को होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 37 मिनट से रात 08 बजकर 56 मिनट तक है। जबकि 29 मार्च दिन सोमवार को देशभर में रंग वाली होली खेली जाएगी। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकार होली की बधाई देते हैं।

 

पढ़ें :- जौनपुर से BSP प्रत्याशी श्रीकला सिंह ने किया नामांकन,पति धनंजय की रिहाई पर बोलीं- अब हमें बहुत ताक़त मिलेगी
Advertisement