Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Holi 2022 : होली में खाए परंपरागत व्यंजन, ताजा हो जाएंगी पुरखों की यादें  

Holi 2022 : होली में खाए परंपरागत व्यंजन, ताजा हो जाएंगी पुरखों की यादें  

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi 2022: भारतीय त्योहारों में से एक रंगों का त्योहार होली पुरानी यादों को ताजा कर देती है। रंग गुलाल और हंसी मजाक इसके साथ् ही मीठे नमकीन और खट्टे की चटखारें होली को को एक यादगार त्यौहार बना देती है। इस त्यौहार की खासियत भी यही है कि रंगों से खेलना और परिवार और दोस्तों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेना।होली को “रंगों का त्योहार” भी कहा जाता है। अलग-अलग क्षेत्र में लोग इस त्योहार को अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। लेकिन इस त्योहार के दौरान एक चीज जो आम है, वह है  स्वादिष्ट होली विशेष व्यंजन जो दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आनंद लेने के लिए तैयार किए जाते हैं।

पढ़ें :- Pav Bhaji Recipe: चटोरी जुबान को चखाएं स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी एट होम, बनाने का ये है बेहद आसान तरीका

गुझिया : गुझिया खोया, नारियल और सूखे मेवे के मीठे मिश्रण से भरे हुए, वे कुरकुरे और डीप फ्राई होते हैं। उत्तर भारत में, हर हलवाई की दुकान में ये  मिठाई मिल सकती है। रंगों के त्योहार को मनाने के लिए हर घर की रसोई में यह पारंपरिक स्वादिष्ट मिठाई को तैयार होती है।

ठंडाई : होली में ठंडाई से होली का मजा दोगुना हो जाता है। यह सूखे मेवे, सुगंधित सूखे मसालों और केसर के स्वाद से बना एक स्वादिष्ट होली विशेष पेय है। ठंडाई का शरीर पर प्राकृतिक शीतलता का प्रभाव पड़ता है। होली के दिन ठंडाई से मेहमानों का स्वागत किया जाता है। ठंडा ठंडाई का एक गिलास, प्यारा होली संगीत, और चारों ओर रंगों के साथ मस्ती आनंद के स्तर को बढ़ाती है।

पढ़ें :- Mahindra XUV 3XO : आ गई एक्सयूवी 3एक्सओ , स्पोर्टी लुक आपको दीवाना बना देगा

दही बड़े : ठंडे दही बड़े का स्वाद होली खेलने के बाद मन को तृप्त करता है।  नरम, स्पंजी दही बड़े स्वाद वाले दही में डुबोए जाते हैं, ऊपर से मसाले और गार्निशिंग करते हैं। इसको देखते हुए मुंह में पानी आ जाता है।

 

Advertisement