Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 अप्रैल 2022 का राशिफल : बजरंगबली की कृपा से इन राशियों का जगेगा सोया भाग्य,जानें अपना राशिफल

26 अप्रैल 2022 का राशिफल : बजरंगबली की कृपा से इन राशियों का जगेगा सोया भाग्य,जानें अपना राशिफल

By संतोष सिंह 
Updated Date

Aaj Ka Rashifal 26 April 2022: मंगलवार को सूर्योदय के समय चन्द्रमा शतभिषा नक्षत्र व कुंभ राशि में है। गुरु अपनी राशि मीन व सूर्य मंगल प्रधान राशि मेष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा मेष व तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे। सिंह व मकर के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Special: इस अक्षय तृतीया तिथि पर बन रहा बेहद शुभ योग, जाने डेट और शुभ मुहूर्त

मेष- इस राशि के लोगों की कलात्मक बोली ही उनके काम आएगी। बॉस के साथ तालमेल बनाना जरूरी है क्योंकि आपके बॉस ही आपके काम का मूल्यांकन करते हैं। कारोबारियों को अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए निवेश की प्लानिंग करनी चाहिए।

वृषभ- मंगलवार का दिन आपको भविष्य के कामों का प्लान बनाना चाहिए। अगर आप लेखन कला से जुड़े हैं तो आपको एक्टिव रहना चाहिए। सामाजिक संबंधों की ओर भी ध्यान दें। आपका बनाया नेटवर्क आजीविका के लिए लाभकारी हो सकता है।

 

मिथुन- इस राशि के लोग खर्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको उच्चाधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज के दिन आपके परिवार में वाहन और मकान खरीदने की रूपरेखा बनाई जाएगी। अपनी जरूरत और उपलब्धता पर निर्णय करें।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

कर्क- इस राशि के लोग अपने मूल स्वभाव के अनुसार ही काम करें, बदलाव न करें। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके बॉस के सामने आपकी इमेज खराब करने का काम कर सकते हैं, सतर्क रहें। गुरु या गुरु तुल्य लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। ऐसे अवसर कम ही मिलते हैं, मिलें तो लाभ लें।

सिंह- इस राशि के जातक दूसरों के बहकावे में आने की कतई जरूरत नहीं है। उन्हें अपनी बुद्धि-विवेक से विचार करना चाहिए। नौकरी के कार्यस्थल में टीम भावना से काम करना चाहिए। आज के दिन भगवान सूर्य नारायण और हनुमान जी की उपासना करें, वही आपका उद्धार करने वाले हैं।

 

कन्या- आज के दिन जो भी बोलें सोच समझ कर बोलें क्योंकि जो मन में आया उसे बोल देने से आपका नुकसान भी हो सकता है। व्यापारियों का भाग्य उनका साथ देने वाला है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। यही मित्र बुरे वक्त के सच्चे साथी होते हैं, इनसे बना कर रखिए।

तुला- आज के दिन बहुत भागदौड़ न करें। परिवार में सभी लोगों का महत्व है और सभी अपने हैं। उनके साथ अहंकार का टकराव करने की क्या जरूरत है। समाज में आप अपनी योग्यता और क्षमता का लोहा मनवा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

वृश्चिक- इस राशि के लोगों को काम के बोझ को सिर पर रख कर ढोने की जरूरत कतई नहीं है। ऑफिस में आपको सामान्य स्थितियां मिलने वाली हैं। रिटेल व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा मेहनत करनी होगी, लेकिन तनाव न पालें। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत युवाओं को अब देरी नहीं करनी चाहिए, तुरंत प्रयास करें।

 

धनु- इस राशि के लोगों के लिए चिंता करने की कोई बात नहीं है। पूरा दिन मौज-मस्ती के साथ व्यतीत करें। बेटी के विवाह के साथ ही धार्मिक कार्य भी संपन्न होने की संभावना है। आपको इस दिशा में प्रयास तेज करना चाहिए। इस दौरान आपका कई लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

मकर- इस राशि के लोगों को अपनी वाणी पर कंट्रोल रखते हुए शांत रहना चाहिए। ऐसा करने से स्थिति ठीक रहेगी। आप जो भी काम करते हैं उसका डेटा संभाल कर रखें। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का काम करने वाले व्यापारी मुनाफा कमाने की स्थिति में हैं।

कुंभ- आपको बात-बात पर क्रोध करना ठीक नहीं है। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिलने की संभावना है। उन्हें प्रमोशन की सूचना मिलने वाली है। आप इंश्योरेंस के क्षेत्र में काम करते हैं तो आपको अच्छे ग्राहक मिलने वाले हैं जिनसे आपका टारगेट तेजी से पूरा होगा।

मीन- आज के दिन आपकी नकारात्मक वाणी रिश्ते खराब कर सकती है। ऑफिस में जिम्मेदारी निभाते रहिए, इससे परेशान होने की जरूरत नहीं। इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का काम करने वाले व्यापारियों के लिए लाभ कमाने की स्थिति दिख रही है, फायदा उठाइए।

पढ़ें :- Mohini Ekadashi 2024 : कब है मोहिनी एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
Advertisement