1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mohini Ekadashi 2024 : कब है मोहिनी एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

Mohini Ekadashi 2024 : कब है मोहिनी एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

सनातन धर्म में मोहिनी एकादशी का व्रत सबसे खास माना गया है। वैशाख मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। पौराणिक मान्यता है कि यह तिथी सब पापों को हरने वाली और उत्तम है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mohini Ekadashi 2024 Date : सनातन धर्म में मोहिनी एकादशी का व्रत सबसे खास माना गया है। वैशाख मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। पौराणिक मान्यता है कि यह तिथी सब पापों को हरने वाली और उत्तम है। इस दिन जो व्रत रहता है उसके व्रत के प्रभाव से मनुष्य मोहजाल तथा पातक समूह से छुटकारा पा जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

पढ़ें :- Shani Margi 2026 :  न्याय के देवता शनि देव 11 दिसंबर से चलेंगे सीधी चाल , फैसला जल्दबाजी में न लें

मान्यता है कि जो भक्त मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही जीवन के हर दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

शुभ तिथि और मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी की तिथि की शुरुआत 18 मई दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 23 मिनट से होगी और समाप्ति अगले दिन यानी 19 मई को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, मोहिनी एकादशी 19 मई को है।

महत्व
ज्योतिषियों के अनुसार, जो लोग मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखते हैं उनको हजार गायें दान करने के बराबर फल की प्राप्ति होती है। मोहिनी एकादशी के बारे में सूर्य पुराण में विस्तार से बताया गया है।

पढ़ें :- Tirupati Venkateswara Temple Donation : तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में ₹206 करोड़ का चढ़ावा, भक्त ने किया 121 किलो सोने का दान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...