Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 09 अगस्त 2024 का राशिफलः इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

09 अगस्त 2024 का राशिफलः इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

09 अगस्त 2024 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों को आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

पढ़ें :- Mahavir Jayanti 2026 : महावीर जयंती आज, जानें जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत

मेष – आज किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में सफल रहेंगे। पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। आज धन कमाने में सफल रहेंगे।

वृष – आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। आज काम के मोर्चे पर खुशी बनी रहेगी।

मिथुन – आज वित्तीय मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज कामकाज अच्छा रहेगा। महिलाएं घर के कामों में बिजी रह सकती है।

कर्क – बीमार लोग तेजी से ठीक हो जाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे मनोबल हाई रहेगा।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 31 March: आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, ऑफिस में पहचान मिलेगी...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

सिंह – आज आपको आय व व्यय के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। आज खर्चों की अधिकता मन को परेशान कर सकती है।

कन्या – आज का दिन उत्तम है। सेहत के मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आर्थिक रूप से चीजें जल्द ही बेहतर दिखने लगेंगी।

तुला – आज सट्टेबाजी में धन लगाने से बचना चाहिए। आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज आप आर्थिक मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृश्चिक – कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों के साथ अनबन होने के संकेत हैं। परिवार का साथ मिलेगा। आज यात्रा नया अनुभव करा सकती है।

धनु – आज आप पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। पहले किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।

पढ़ें :- April 2026 Vivah Muhurat : खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाई , जानें विवाह की शुभ तारीखें और मुहूर्त

मकर – आज पैसा आपके पास आएगा और आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा। पर्सनल प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

कुम्भ – आज आर्थिक रूप से सुरक्षित होने के लिए आप कुछ पॉजिटिव कदम उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन – आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन का आगमन हो सकता है। आज नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है।

 

Advertisement