Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 09 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, जानिए शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

09 फरवरी 2024 का राशिफलः इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, जानिए शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

By शिव मौर्या 
Updated Date

09 फरवरी 2024 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों में आज रुपए पैसों को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हो सकता है।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

मेष – आज नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी। आज भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं और निसंकोच आगे बढ़ें।

वृष – आज मानसिक शांति व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा।

मिथुन – आज रुपए पैसों को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा आप घरेलू विवाद आपस में मिलकर सुलझा ले।

कर्क – आज आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती के दिन करें सुंदरकांड का पाठ,  महाउपाय से दूर होंगे संकट

सिंह – आज आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे।

कन्या – आज का दिन अच्छा है। नए कार्य बनेंगे।पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। आज धन लाभ का योग बन रहा है। आज व्यापार से लाभ होगा

तुला – आज आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी।

वृश्चिक – आज निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। समय सही चल रहा हैं।

धनु – आज भाग्य साथ मिलेगा। आज पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। सपने साकार करने का समय है।

पढ़ें :- Bhaumvati Amavasya 2026 :  भौमवती अमावस्या पितरों के तर्पण के लिए श्रेष्ठ , जानें डेट और शुभ मुहूर्त

मकर – आज का दिन ठीक है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की का योग है। आज व्यापार से लाभ मिलेगा। चारों तरफ से लाभ का योग बन रहा है।

कुम्भ – आज के दिन कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। भाई-बंधुओं का व्यवहार अधिक सहयोगपूर्ण हैं।

मीन – आज धनलाभ के नए मौके भी मिलेंगे। आज स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। आज छोटी-छोटी आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं।

Advertisement