Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 फरवरी 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

27 फरवरी 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

27 फरवरी 2024 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, सिंह राशि के लोग आज दूसरों पर क्रोध न करें।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

मेष – आज विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार के साथ थोड़ा समय जरूर बिताएं। ऐसा करने से मानसिक सुकून मिलेगा।

वृष – आज शादी को लेकर आपके माता-पिता के साथ कुछ बहस हो सकती है। आज आप किसी बड़े समारोह में शामिल होंगे।

मिथुन – आज सम्मान प्राप्त होगा। मनोबल मजबूत रहेगा। युवाओं का कार्य बनेगें। व्यपार अच्छा चलेगा।धन लाभ हो सकता हैं।

कर्क – सरकारी विभाग में कार्य करते हैं उनके लिए भी यह समय फलदायी है। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिल सकता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती के दिन करें सुंदरकांड का पाठ,  महाउपाय से दूर होंगे संकट

सिंह – आज दूसरों पर क्रोध न करें। नए कार्य करने के लिए आप उत्सुक होंगे। आज प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी।

कन्या – आज राजनीति से सम्बन्ध जातक लाभान्वित होंगे। जॉब में उन्नति होगी। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है।

तुला – आज दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। आप आनंदित रहेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृश्चिक – आज दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आज यात्रा सम्भव है।आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

धनु – मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- Bhaumvati Amavasya 2026 :  भौमवती अमावस्या पितरों के तर्पण के लिए श्रेष्ठ , जानें डेट और शुभ मुहूर्त

मकर – व्यावसायिक क्षेत्र में गैर जरूरी चीजों पर समय व ऊर्जा बर्बाद करने से बचें। आज पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न सकती हैं। धैर्य बनाएं रखें।

कुम्भ – आज कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे।

मीन – नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। यह अपनी क्षमताओं को साबित करने का समय है। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे।

 

Advertisement