Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 08 जनवरी 2024 का राशिफल: सोमवार के दिन इन राशियों पर रहेगी भगवान शंकर की कृपा

08 जनवरी 2024 का राशिफल: सोमवार के दिन इन राशियों पर रहेगी भगवान शंकर की कृपा

By शिव मौर्या 
Updated Date

08 जनवरी 2024 का राशिफल: सोमवार यानी 08 जनवरी का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों के उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

मेष – आज रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आज मनोरंजक यात्रा हो सकती है।

वृष – आज विवेक का प्रयोग करें। आज आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आज व्यापार ठीक चलेगा।

मिथुन – आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे।

कर्क – भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती के दिन करें सुंदरकांड का पाठ,  महाउपाय से दूर होंगे संकट

सिंह – आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। आज मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है।

कन्या – आज धैर्य रखें, समय सुधरेगा। बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

तुला – पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

वृश्चिक – आज आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। आज प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा।

धनु – आज काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। आज थकान तथा कमजोरी महसूस होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

पढ़ें :- Bhaumvati Amavasya 2026 :  भौमवती अमावस्या पितरों के तर्पण के लिए श्रेष्ठ , जानें डेट और शुभ मुहूर्त

मकर – सेहत को प्रा‍थमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं।

कुम्भ – भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आज लाभ में वृद्धि होगी। समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। हर कार्य बेहतर होगा।

मीन – व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

Advertisement