Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 13 जुलाई 2021 का राशिफल : जानें अपनी राशि का हाल, कैसे बीतेगा आज आपका दिन

13 जुलाई 2021 का राशिफल : जानें अपनी राशि का हाल, कैसे बीतेगा आज आपका दिन

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों के अनुसार आज का राशिफल कैसा होगा? इसके बारे में हम बताने जा रहे हैं। बता दें कि दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें :- 27 अक्टूबर 2024 का राशिफल: इन राशि के लोगों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, रुका हुआ धन भी मिलेगा

मेष: आज आपका दिन परोपकार में व्यतीत होगा। संचार माध्यमों के प्रयोग से व्यावसायिक उपलब्धियां प्राप्त होंगी। सायंकाल के समय जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ: बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। अचानक से किसी मेहमान के आगमन का हर्ष होगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। पिता का पूर्ण सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मिथुन: पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। सायंकाल के समय शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क: परिवार में प्रेम तथा उत्साह का वातावरण बना रहेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से कोष की स्थिति मजबूत होगी।

पढ़ें :- जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आगे नतमस्तक राघव-परिणीति, झोली फैलाकर लिया प्रसाद

सिंह: पिता के सहयोग से व्यापार में प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और रुका हुआ सरकारी कार्य भी मित्रों के सहयोग से संपन्न होंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती है, इससे आपका रिश्ता अधिक मजबूत भी होगा। राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी और संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी।

कन्या: सामाजिक कार्य करने से मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट संबंधित शिकायत हो सकती है। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा और यश में वृद्धि भी होगी।

तुला: शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में छात्रों के लिए विशेष उपलब्धि का योग बन रहे हैं। व्यावसायिक विवादों को समझदारी और प्रखर वाणी के माध्यम से सुलझाने में कामयाब होंगे। साथ ही वाक्पटुता आपको समाज में विशेष सम्मान भी दिलाएगी।

वृश्चिक: वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों से मुलाकात मानसिक तनाव को कम करेगी। सायंकाल के समय मित्रों के साथ सैर-सपाटे व मौज-मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु: धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय आपकी होगी। शत्रु आपके विरूद्ध जो षड़यंत्र कर रहे हैं, उसमें वे आपकी बुद्धिमत्ता विफल हो जाएंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

पढ़ें :- Dhanteras 2024 : धनतेरस पर करें इन वस्तुओं का दान , मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर करती है धनवर्षा

मकर: आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। पिता के साथ मिलकर व्यवसाय परिवर्तन और नया व्यवसाय आरंभ करने की योजना बनाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में आज अधिक मजबूत होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

कुंभ: किसी संपत्ति के खरीदने और बेचने से पहले उसके सभी वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें और जानकारी से राय भी ले लें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

मीन: वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। परिवार के साथ पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। पारिवारिक बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। साथ ही अन्य व्यापार में निवेश की योजना भी बना सकते हैं।

Advertisement