1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हम पूर्वांचल सहित यूपी व बिहार के लोग फर्जी वोटर नहीं बल्कि मेहनतकश हैं…केजरीवाल पर केशव मौर्या ने साधा निशाना

हम पूर्वांचल सहित यूपी व बिहार के लोग फर्जी वोटर नहीं बल्कि मेहनतकश हैं…केजरीवाल पर केशव मौर्या ने साधा निशाना

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता एक दूसरे पर जमकर वार-पलटवार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पूर्वांचल के लोगों पर दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं की तरफ से पलटवार किया जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने केजरीवाल के बयान को निंदनीय बताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता एक दूसरे पर जमकर वार-पलटवार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पूर्वांचल के लोगों पर दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं की तरफ से पलटवार किया जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने केजरीवाल के बयान को निंदनीय बताया है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अरविंद केजरीवाल जी आपके द्वारा पूर्वांचालियों के लिए ऐसे शब्द बहुत ही निंदनीय है। आप कभी बिहार के निवासियों को अपशब्द कहते हैं और कभी उत्तर प्रदेश वासियों को। कोरोना के दौरान आपने और आपकी पार्टी ने यूपी-बिहार के लोगों को दिल्ली के बॉर्डर पर बेसहारा छोड़ दिया। जिसे दिल्ली भूली नहीं है।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

इसके साथ ही कहा, हम पूर्वांचल सहित यूपी व बिहार के लोग फर्जी वोटर नहीं हैं मेहनतकश हैं, मेहनती हैं, आत्मसम्मान से समझौता न करने वाले लोग हैं और इस अपमान का बदला वोट की चोट करके जरुर लेंगे।

बता दें कि, गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग में भाजपा की शिकायत करने पहुंचे केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने बड़ी संख्या में यूपी व बिहार के लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाए हैं। केजरीवाल ने स्थानीय चुनाव अधिकारियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। वहीं, केजरीवाल के इस बयान पर सख्त एतराज जताते हुए भाजपा ने इसे उनकी पूर्वांचल विरोधी मानसिकता करार दिया है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल के लोग इसका करारा जवाब केजरीवाल को देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...